Our Programs
We support children and youth to reach their full potential!
We run shelter homes, schools and a reasonable mess that helps such needy young people. We also have our helpline offices that can be approached at any time.
Run awareness campaigns on social issues
We are in search of opportunities to help as many youths as possible. We approach and fund all those who are in need.
Provide food, clothes & basic necessities
Support education for children
Empower women and girls, care senior citizens
Organize health camps & hygiene programs
Guide farmers about government schemes
Our Recent Activities
समाजसेवी श्री त्रिलोकी राम शास्त्री जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर पौष्टिक आहार वितरण
सुखदेई अपना घर फाउंडेशन द्वारा दिनांक 02 फरवरी 2026 को एक सामाजिक सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधान जी के पिता जी एवं समाजसेवी श्री त्रिलोकी राम शास्त्री जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने ईंट बनाने वाले भट्टे पर कार्यरत श्रमिकों एवं उनके परिवारों , विशेष रूप से बच्चों के बीच 25 किलोग्राम दूध एवं 20 दर्जन केले वितरित किए गए। इस सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना था उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
"रक्तदान महादान - शहीदों के नाम" , रक्तदान शिविर का आयोजन
सुखदेई अपना घर फाउंडेशन द्वारा 01 फरवरी 2026 को “रक्तदान महादान – शहीदों के नाम” , रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कुल 33 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री नरेंद्र लाठर जी (कमांडो आर्मी पेरा ट्रूपर और टीम) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथियों के रूप में श्री सुभाष ढ़िगाना जी ( राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता भारत सरकार) , श्री त्रिलोकी राम शास्त्री जी एवं श्री विनोद पान्नू जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अतिरिक्त श्री जगबीर सिंह जी, श्री राजबीर शर्मा जी और श्री सज्जन शास्त्री जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। सभी अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस महान कार्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था। अंत में सभी रक्तदाताओं और सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद किया गया और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करते रहने का संकल्प लिया।
नववर्ष पर विकलांग गौशाला में चारा वितरण
नववर्ष के शुभ अवसर पर *सुखदेई अपना घर फाउंडेशन* ने मानवता और करुणा का संदेश देते हुए *विकलांग गौशाला जुलाना में 100 किलो चारा एवं 5 किलो गुड़* का दान कर गौसेवा की। फाउंडेशन ने नववर्ष को सेवा, संस्कार और समर्पण के साथ मनाया।
इस पुनीत कार्य में फाउंडेशन की प्रधान दीप्ति वत्स के साथ रीतू मलिक, श्री जयदेव, श्री गुरदास, श्री रामलाल एवं राजेश जांगड़ा (विकलांग गौ सेवक) तथा उनकी टीम उपस्थित रही। सभी ने मिलकर गौमाता की सेवा कर नववर्ष को सार्थक बनाने का संदेश दिया।
फाउंडेशन की प्रधान दीप्ति वत्स ने कहा कि “नववर्ष का वास्तविक उत्सव तभी सार्थक है जब हम असहायों, निराश्रितों और गौमाता की सेवा करें। सुखदेई अपना घर फाउंडेशन समाज सेवा और गौ संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।”
गौशाला प्रबंधन व गौ सेवकों ने फाउंडेशन के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
